हरारे। वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में कमाल की पारी खेली। हालांकि वे इस मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं। 15 साल के स्टार वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में कुछ वैसा ही कारनामा कर दिखाया जिसके लिए वे पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इस सीरीज के पहले मैच में वैभव ने 19 गेंद पर अपने करियर की पहली फिफ्टी ठोकी थी। जिसके बाद एक अंदाजा तो लग गया था कि वैभव की वो बड़ी इंटरनेशनल पारी अब बेहद करीब है जिसकी हर किसी को उम्मीद थी। हालांकि वैभव इस मैच में अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने 81 रन की एक शानदार पारी खेली।

वैभव सूर्यवंशी की शानदार पारी
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में 49 गेंदों का सामना किया और 81 रन की पारी 165 के स्ट्राइक रेट से खेली। वैभव के बल्ले से इस मैच में 4 छक्के और 8 शानदार चौके आए। आमतौर पर 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कूटने वाले वैभव ने इस मैच में पिच के मिजाज को समझते हुए गजब का संयम दिखाया।

वैभव के नाम हो जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
अगर वैभव सूर्यवंशी इस मैच में शतक बना लेते तो उनके नाम सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक ठोकने का रिकॉर्ड हो जाता। वैभव अभी सिर्फ 15 साल और 121 दिन के हैं। हालांकि वे ऐसा करने से चूक गए।

अर्धशतक का रिकॉर्ड भी वैभव के नाम
वैभव सूर्यवंशी के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह उपलब्धि 23 जुलाई को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 साल और 118 दिन की उम्र में हासिल की। इस मैच के दौरान, बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज ने सिर्फ 18 गेंदों में अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा। उनकी इस जबरदस्त पारी ने उन्हें पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाला खिलाड़ी भी बना दिया।
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).