रिपोर्ट : LegendNews
भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। वे 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था।
जहां तेंदुलकर ने लगाया था पहला टेस्ट शतक, वहीं वैभव ने किया डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने जिस मैदान पर भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया, उसी ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में सचिन तेंदुलकर ने 14 अगस्त 1990 को अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था। तब 17 साल 112 दिन की उम्र में सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 119 रन बनाकर भारत को हार से बचाया था।
आर्चर की वापसी, टंग का डेब्यू
इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जोश टंग टी-20 डेब्यू करेंगे। दोनों खिलाड़ियों को साकिब महमूद और ल्यूक वुड की जगह मौका मिला है।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
-Legend News

Recent Comments