उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह खोल दिए गए हैं. इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंदिर परिसर में उपस्थित थे.
धाम के कपाट खुलने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने समाचार एजेंसी एएनआई से केंद्र सरकार की ओर से जोशीमठ को दी गई मदद के बारे में बातचीत की.
उन्होंने कहा, "मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री जी का धन्यवाद करता हूं. फरवरी 2023 में हमारे ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा आपदा की चपेट में आ गया था, जिससे इस क्षेत्र में दरारें पड़ गई थीं."
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि 'भारत सरकार की एजेंसियों, राज्य सरकार की एजेंसियों और अन्य एजेंसियों ने एक सर्वे के बाद रिपोर्ट सौंपी. जिसके मुताबिक ज्योतिर्मठ में नवनिर्माण की आवश्यकता है. जिसके आधार पर उन्होंने भारत सरकार से निवेदन किया गया था कि आपदा सहायता कोष के तहत उन्हें धनराशि प्रदान की जाए.'
मुख्यमंत्री धामी ने बताया, हमें 1700 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है. उस धनराशि से हम यहां सीवरेज, नवनिर्माण, सुरक्षा और जलभराव को रोकने का काम करेंगे.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).