रिपोर्ट : LegendNews
उत्तराखंड: भूस्खलन की चपेट में आईं कई गाड़ियां, 4 लोगों की मौत और 10 घायल
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार गंगोत्री नेशनल हाइवे पर बारिश के बाद भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में कई गाड़ियां आ गईं.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की जान गई है और 10 घायल हुए हैं. फ़िलहाल मौक़े पर राहत और बचाव का काम जारी है. लगातार जारी बारिश की वजह से उत्तरकाशी में भागीरथी नदी भी उफान पर है.
कुछ दिन पहले ही नगालैंड में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जब चट्टान का एक हिस्सा गिरकर नीचे गिरा और उसकी चपेट में गाड़ी आ गई.
इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हुआ था.
Compiled: Legend News

Recent Comments