उत्तर प्रदेश के उन्‍नाव में होली के मौके पर अपने घर लौट रहे बस सवार लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर बांगरमऊ इलाके में रविवार रात दो रोडवेज बस में टक्‍कर हो गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 31 गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों की मौत के बाद उनके घरों में चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 
दरअसल, रविवार देर रात आगरा डिपो की बस लखनऊ की तरफ जा रही थी। रास्‍ते में ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस आगे जा ट्रक में जा घुसी। रेस्‍क्‍यू टीम ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। हादसे में घायल 14 लोगों को अस्‍पताल में भती करवाया गया। 
मथुरा डिपो बस का अगला हिस्‍सा चकनाचूर
रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के दौरान रोडवेज बस एक्‍सप्रेसवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मथुरा डिपो की एक बस ने सड़क किनारे खड़ी बस को जोरदार टक्‍कर मार दी। इस हादसे में मथुरा डिपो की बस का अगला हिस्‍सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
17 गंभीर घायल लखनऊ रेफर
मथुरा डिपो में सवार 20 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्‍त की कोशिश की जा रही है। 17 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में ज्‍यादातर पूर्वांचल के लोग थे जो होली पर घर वापस जा रहे थे। राहत और बचाव कार्य में टीमें रात भर मुस्‍तैदी से जुटी रहीं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).