नगर निगम लखनऊ ने सोमवार को आखिरकार सहारा सिटी को सील कर दिया। यह कार्रवाई सहारा इंडिया परिवार को दी गई मियाद खत्म होने के बाद की गई। नगर निगम ने भारी पुलिस बल के साथ इस 130 एकड़ की संपत्ति को अपने कब्जे में लिया। इस संपत्ति को मूल रूप से 40 एकड़ ग्रीन बेल्ट और शेष पर आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए आवंटित किया गया था। हालांकि, सहारा ने यहां एक आलीशान कोठी बना ली थी। 
सीलिंग के दौरान सहारा के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पहले अंदर मौजूद परिवारों को बाहर निकाला जाए। यह मामला 1997 में लीड डीड रद्द होने के बाद से कोर्ट में था। 1 अक्टूबर को भी सीलिंग का प्रयास किया गया था, लेकिन तब सहारा के प्रतिनिधियों ने तीन दिन का समय मांगा था। यह समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गई। सीलिंग के समय भारी पुलिस बल और पीएसी बल मौजूद रहा।
प्रदर्शनकारी कर्मचारी बोले, अंदर रह रहे परिवारों पर हो एक्‍शन
सुब्रतो राय की हवेली कुल 130 एकड़ जमीन पर बनी हुई है। इसमें उनकी पत्‍नी सपना रॉय रहा करती थीं। कुछ दिनों पहले वो यहां से चली गई थीं। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान कई कर्मचारी मौजूद रहे। इन लोगों ने नगर निगम की टीम से कहा कि सहारा सिटी में कई परिवार अब भी रह रहे हैं। उन पर कोई एक्‍शन नहीं लिया जा रहा है। कई दिनों से कर्मचारी सहारा सिटी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना था कि यहां रहने वाले परिवारों को पहले बाहर निकाला जाए, तभी वे यहां से जाएंगे। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).