उत्तर प्रदेश सरकार ने आज लाखों छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप दी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में 4.60 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के बैंक अकाउंट में 148 करोड़ रुपये से ज्यादा की छात्रवृत्ति और फीस रीइम्बर्समेंट की राशि ट्रांसफर की है। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार समय पर छात्रवृति देती, तो होनहार स्टूडेंट्स होते। उन्होंने मंत्री राजभर और मंत्री संजीव कुमार गोंड का उदाहरण दिया।
समय पर छात्रवृत्ति मिलती, तो नेता नहीं होनहार छात्र बनते
सीएम योगी ने छात्रों को स्कॉलरशिप देते हुए कहा कि 2017 से पहले कम छात्रों को स्कॉलरशिप मिलती थी। अगर ओमप्रकाश राजभर को समय पर छात्रवृत्ति मिल जाती, तो वे भी होनहार स्टूडेंट होते, नेता नहीं बनते। उन्होंने कहा कि इनके समय में छात्रवृत्ति समय पर नहीं मिल पाई और पढ़ नहीं पाए। 
सीएम योगी ने आगे कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने मेहनत और संघर्ष किया, जनता की आवाज बने और फिर मंत्री बने। उन्होंने यह भी बताया कि राजभर ने अपने संघर्ष के दिनों में थ्री व्हीलर और टैक्सी तक चलाई है।
उन्होंने आगे कहा कि राजभर की तरह संजीव कुमार गोंड की भी कहानी ऐसी ही है। वे भी सोनभद्र के जंगल में भटकते थे। फिर उन्हें जनता ने चुना और आज मंत्री हैं। 
सपा पर SC-ST छात्रों की स्कॉलरशिप के पैसे खाने का आरोप
सीएम योगी ने सपा सरकार पर एससी-एसटी छात्रों की स्कॉरशिप के पैसे हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, 'साल 2017 से पहले छात्रों को स्कॉलरशिप नहीं भेजी जाती थी, सरकारउस पैसे को खा गई। छात्रवृत्ति डाकर गई। जब 2017 में मेरे संज्ञान में आया तो हमने दो साल की छात्रवृत्ति एक साथ दी। सरकार की नियत साफ हो तो छात्रों को बेहतर सुविधा दी जा सकती है। 
50 हजार बेटियों को स्कूटी देगी यूपी सरकार
सीएम योगी ने जल्ज ही राज्य की 50 हजार बेटियों को स्कूटी देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही 50000 बेटियों को स्कूटी देने जा रही है। हम 'सीएम कन्या सुमंगला योजना' के तहत बेटियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएट होने तक की पढ़ाई के लिए 25-25 हजार रुपये दे रहे हैं। 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट दिए जा रहे हैं।
CM योगी की छात्रों से अपील- स्कॉलरशिप के पैसे चाट या गुटखा में न उड़ाएं
सीएम योगी ने 4.60 लाख छात्रों के बैंक अकाउंट में स्कॉलरशिप के पैसे ट्रांसफर करने के साथ ही उनसे एक अपील भी की है। सीएम ने छात्रों से कहा कि इस पैसे को चाट या गुटखा खाने में बर्बाद न करें, बल्कि इसे अपनी पढ़ाई के लिए ही खर्च करें। 
सीएम योगी ने कहा कि अच्छी किताबें खरीदें और लाइब्रेरी में पढ़ाई करें। यह आपकी और आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए एक धरोहर बनेगी।
सीएम योगी ने कहा कि हमने छात्रवृत्ति की तारीख भी सुनिश्चित की है। छात्र अप्रैल, मई, जून और जुलाई में एडमिशन लेते हैं, जैसे ही एडमिशन होते हैं छात्रवृत्ति की राशि उनके खाते में भेज दी जाती है।
बोर्ड परीक्षा 15 दिन में होती है और 1 महीने में परिणाम आते हैं
सीएम योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ छात्रवृत्ति तक सीमित नही है। अब हम अच्छी शिक्षा और अच्छा वातावरण दे रहे हैं। अब यूपी बोर्ड परीक्षा तीन महीने नहीं चलती है, बल्कि 15 दिन में परीक्षा होती है और एक महीने में परिणाम आता है। 
1 लाख युवाओं नौकरी देने की तैयारी शुरू
सीएम योगी ने कहा कि अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है और अगले छह महीनों में 1 लाख और युवाओं को नौकरी देने की तैयारी चल रही है। उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ चुका है और अब राज्य में कोई कर्फ्यू या दंगे नहीं होते हैं। उन्होंने छात्रों से कड़ी मेहनत करने और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने में योगदान देने का आग्रह किया। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).