अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि यदि समझौता नहीं होता है, तो वो इस बार और भी बड़े हमले करेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि जब तक असली समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी सेना वापस नहीं लौटेगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, सभी अमेरिकी जहाज़, विमान और सैनिक ईरान के अंदर और आसपास मौजूद रहेंगे. ये तब तक वहां रहेंगे, जब तक असली समझौता पूरी तरह लागू नहीं हो जाता.
अगर किसी वजह से समझौता नहीं हुआ, तो फ़िर हमले शुरू होंगे. ये पहले से भी बड़े और ताक़तवर रूप में होंगे. बहुत समय पहले यह तय हुआ था कि कोई परमाणु हथियार नहीं होंगे और होर्मुज़ स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहेगा.
ट्रंप ने लिखा, इस बीच हमारी महान सेना अपने अगले विजय अभियान की तैयारी कर रही है. अमेरिका इज़ बैक.
गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में आमंत्रित किया है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).