रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का दावा: होर्मुज में जहाजों पर टोल लगाने में शामिल नहीं होगा ओमान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल लगाने की ईरान की योजना से किनारा कर लिया है। ओमान ने अमेरिका को भरोसा दिया है कि वह ईरान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने में शामिल नहीं होगा। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट यह जानकारी दी है। बेंसेट ने बताया कि ओमान के राजदूत से फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल लगाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक दिन पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज पर टोल लगाने को लेकर ईरान को उड़ाने की धमकी दी थी।
बेसेंट ने आगे कहा कि ओमान ने भरोसा दिलाया है कि वह ऐसे कोई कदम नहीं उठाएगा जिससे लोगों की सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था को खतरा हो। बेसेंट ने कहा कि अमेरिका और ओमान के बीच 200 साल से अच्छे संबंध रहे हैं। हम चाहते हैं कि ये संबंध 200 साल और बने रहें। मैंने उनसे कहा कि यह प्रस्ताव को शुरू ही नहीं हो सकता।
होर्मुज खुलने के इंतजार में 2000 जहाज
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव की वजह से लगभग 2,000 जहाज इस समय खाड़ी से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं।
ट्रंप के एक टॉप कैबिनेट मेंबर के इस खुलासे से पहली बार अंदाजा लगा है कि इस अहम समुद्री रास्ते पर कितना बड़ा जाम लग चुका है। दुनिया के तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का बड़ा हिस्सा आम तौर पर इसी रास्ते से गुजरता है।
तेल की कीमतें जल्द नीचे आने की उम्मीद
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए बेसेंट ने कहा कि करीब 2,000 जहाज खाड़ी से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे ही शिपिंग दोबारा सामान्य होगी, दुनिया के बाजार इस स्थिति को संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसके बाद तेल की सप्लाई काफी अच्छी रहेगी और कीमतें बहुत जल्दी नीचे आ सकती हैं।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब ट्रंप प्रशासन और ईरान के बीच चल रही बातचीत का बड़ा मुद्दा बन गया है। बेसेंट ने बार-बार कहा कि समुद्री रास्तों पर फिर से बिना रुकावट आवाजाही शुरू कराना अमेरिका की बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पूरी तरह खुली होनी चाहिए। समुद्र में पहले की तरह खुला और सुरक्षित आवागमन जरूरी है।
-Legend News

Recent Comments