अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद किया जाएगा। ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को तत्काल रोकने आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में यातायत की पूरी तरह से नाकेबंदी की जाएगी। ट्रंप का यह आदेश इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की सीजफायर समझौते पर बातचीत फेल होने के बाद आई है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद वार्ता में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के अलावा ज्यादातर बिंदुओं पर सहमति बन गई थी। 
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम को कहा है कि अमेरिकी नेवी तत्काल प्रभाव से अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले जहाजों की नाकेबंदी शुरू करेगी। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल लगाने की चर्चा है। ऐसे में इसे ईरान को जहाजों से फीस लेने से रोकने के कदम की तरह देखा जा रहा है।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).