रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लग सकती है मिर्ची, PM मोदी ने जिनपिंग-पुतिन संग शेयर की ये तस्वीर...
दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स समिट से पहले ही दिन खास तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी जिनपिंग और पुतिन का हाथ पकड़े हुए हैं और तीनों नेता मुस्कुरा रहे। इस तस्वीर से साफ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिर्ची लग सकती है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर को शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "BRICS समिट 2026 दिल्ली में जारी है।''
पिछले साल चीन के तियानजिन में आयोजित की गई एससीओ मीटिंग से भी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की जबरदस्त फोटो सामने आई थी, जिसपर ट्रंप पर प्रतिक्रिया दी थी। उस समय भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद को लेकर संबंध बहुत अच्छी स्थिति में नहीं थे। तब ट्रंप ने तीनों नेताओं की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि लगता है हमने भारत और रूस को सबसे गहरे, सबसे अंधेरे चीन के हाथों खो दिया है। उनका भविष्य साथ में लंबा और खुशहाल हो। प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप। उन्होंने पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे तियानजिन मीट में पुतिन और जिनपिंग के साथ दिख रहे हैं।
पीएम मोदी ने चीन और अमेरिका दोनों को दिया संदेश
ब्रिक्स समिट में नेताओं का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने बयान जारी किया। इस बयान में चीन और अमेरिका दोनों को संदेश दिया गया। ब्रिक्स पर आपत्ति उठाने वाले अमेरिका के लिए जहां पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स किसी के भी खिलाफ नहीं है तो पास बैठे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी बड़ा मैसेज दे दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि UNSC में रिफॉर्म को अब और टाला नहीं जा सकता। दरअसल, चीन UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के खिलाफ है और कई बार अड़ंगा लगा चुका है। ऐसे में ब्रिक्स के मंच से पीएम मोदी ने चीन को साफ संदेश दे दिया।
यह गुट किसी के खिलाफ नहीं
पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन में अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है और यह गुट किसी के खिलाफ नहीं है। उनके इस बयान को अमेरिका और अन्य पश्चिमी शक्तियों के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने ने कहा, ''इस संबंध में, मेरा प्रस्ताव है कि हम संयुक्त रूप से वैश्विक शासन सुधार के लिए 10 प्रस्ताव तैयार करें, जिसका उद्देश्य अगले शिखर सम्मेलन तक उन्हें एक ब्रिक्स सुधार रोडमैप का रूप देना हो।'' मोदी ने ये टिप्पणियां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की उपस्थिति में कीं।
-Legend News

Recent Comments