अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन का युद्धविराम हुआ है. उनके मुताबिक़ 9 से 11 मई तक दोनों देशों के बीच सीज़फ़ायर रहेगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि इस युद्धविराम के दौरान दोनों देशों से 1,000-1,000 क़ैदियों की अदला-बदली भी होगी.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, मुझे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में 9, 10 और 11 मई को तीन दिन का युद्धविराम होगा. रूस में विक्ट्री डे का जश्न है, यूक्रेन में भी जश्न है क्योंकि वो भी द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा थे.
इस युद्धविराम में सभी लड़ाई की गतिविधियों को रोकना शामिल होगा, दोनों देशों से 1,000-1,000 क़ैदियों की अदला-बदली भी होगी. मेरे इस अनुरोध पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सहमति दी, उनका आभारी हूं.
उन्होंने आगे लिखा, उम्मीद है कि यह लंबे, जानलेवा और मुश्किल युद्ध के अंत की शुरुआत है. यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा संघर्ष है, इसको ख़त्म करने पर बातचीत जारी है.
दूसरी ओर, अमेरिका और ईरान के बीच हाल के हमलों से तनातनी बढ़ गई है. दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. अमेरिका का कहना है कि उन्होंने जवाबी हमला किया था. जबकि ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).