रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. यह कदम भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति न बन पाने के बाद उठाया गया है. ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर हाई टैरिफ लगाता है, जिसके जवाब में यह “पारस्परिक टैरिफ” लागू किया गया है. यह टैरिफ 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा. अब अगस्त के दूसरे हफ्ते के बाद से फिर से इस पर बातचीत शुरू हो सकती है.
भारतीय निर्यातकों, खासकर ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, और रत्न-आभूषण क्षेत्रों पर इसका गहरा असर पड़ सकता है. भारत सरकार ने इस फैसले का अध्ययन शुरू कर दिया है और व्यापार वार्ता को तेज करने की बात कही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था और रुपये की कीमत पर दबाव डाल सकता है.
-Legend News

Recent Comments