अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा चुनावी नुकसान हुआ है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) में भी डेमोक्रेट्स ने बढ़त बना रखी है। चुनावी नतीजों के बीच राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी नई भूमिका का संकेत दिया। उन्होंने कहा कि अब वे राजनीतिक एक्सपर्ट बनेंगे और चुनाव में उम्मीदवारों की जीत-हार के कारणों पर अपनी राय रखेंगे। 
सीनेट में डेमोक्रेट्स को बहुमत, रिपब्लिकन को नुकसान
अमेरिकी सीनेट में कुल 100 सीटें हैं। इनमें से 35 सीटों पर इस बार चुनाव हुए। शुरुआती चुनावी आंकड़ों के मुताबिक, 23 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि रिपब्लिकन पार्टी को 8 सीटें मिलीं। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है।
चुनाव के बाद सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। सीनेट में किसी पार्टी को बहुमत के लिए कम से कम 51 सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है। इस नतीजे के साथ डेमोक्रेट्स को राष्ट्रपति ट्रम्प के एजेंडे पर संसद में चुनौती देने का मौका मिलेगा। 
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट्स आगे
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कुल 435 सीटें हैं। इस बार सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी 203 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
हाउस में बहुमत हासिल करने के लिए किसी पार्टी को 218 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में डेमोक्रेट्स की बढ़त को चुनाव के अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, बाकी सीटों पर मतगणना जारी रहने के कारण अंतिम तस्वीर बदल सकती है।
अगर मैं लड़ता तो प्रचंड जीत होती': अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का दावा
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के नतीजों के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में साफ तौर पर लिखा कि वे इस चुनाव में बैलट पर मौजूद नहीं थे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर वे खुद इस चुनाव में खड़े होते, तो उनकी पार्टी एकतरफा और भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करती। 
ट्रम्प बोले, अब बनूंगा पॉलिटिकल पंडित 
चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि अब वे राजनीतिक एक्सपर्ट बनेंगे। ट्रम्प ने संकेत दिया कि वे चुनाव में उम्मीदवारों की जीत और हार के कारणों का विश्लेषण करेंगे और इस पर अपनी राय रखेंगे।
मिडटर्म चुनाव के नतीजे ट्रम्प के राष्ट्रपति कार्यकाल के अगले दो वर्षों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की स्थिति मजबूत होने से सरकार के विधायी एजेंडे और फैसलों पर राजनीतिक खींचतान बढ़ सकती है।
हाउस में डेमोक्रेट्स का दबदबा: 114 सीटों पर बढ़त, रिपब्लिकन 57 पर पिछड़े 
निचले सदन प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने रिपब्लिकन खेमे को भारी झटका देते हुए 114 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी महज 57 सीटों पर आगे चल रही है। डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन के कब्जे वाले कई प्रमुख जिलों में सीधी सेंधमारी की है।
यदि यह बढ़त निर्णायक जीत में तब्दील होती है, तो निचले सदन की कमान डेमोक्रेट्स के हाथ में होगी, जिससे ट्रंप प्रशासन के विधायी एजेंडे और बजट प्रस्तावों पर सीधी रोक लग सकती है।  
सीनेट में 16 सीटों के नतीजे आए: डेमोक्रेट्स 11 जीते, बहुमत से 6 सीट दूर 
सीनेट की जिन 35 सीटों पर इस बार चुनाव हुआ है, उनमें से 16 सीटों के आधिकारिक परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इन 16 सीटों में से डेमोक्रेटिक पार्टी ने 11 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी केवल 5 सीटें जीत सकी है।  
​इन नए नतीजों के बाद 100 सदस्यीय सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के पास कुल सीटों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के पास 37 सीटें हैं।  
सीनेट में पूर्ण नियंत्रण और बहुमत हासिल करने के लिए 51 सीटों की आवश्यकता होती है, यानी डेमोक्रेट्स बहुमत के आंकड़े से अब सिर्फ 6 सीट दूर हैं।  
डेमोक्रेट्स की इन 11 सीटों पर जीत: रॉय कूपर (नॉर्थ कैरोलाइना), क्रिस पप्पास (न्यू हैम्पशायर), जॉन ओसॉफ (जॉर्जिया), क्रिस कून्स (डेलावेयर), कोरी बुकर (न्यू जर्सी), जैक रीड (रोड आइलैंड), एड मार्की (मैसाचुसेट्स), जुलियाना स्ट्रैटन (इलिनॉय), जॉन हिकेनलूपर (कोलोराडो), बेन रे लुहान (न्यू मैक्सिको) और मार्क वॉर्नर (वर्जीनिया)।  
फ्लोरिडा में रिपब्लिकन ने बचाई साख, एश्ले मूडी बनीं सीनेटर 
रिपब्लिकन पार्टी के लिए फ्लोरिडा से राहत भरी खबर आई, जहां रिपब्लिकन उम्मीदवार एश्ले मूडी ने सीनेट चुनाव में जीत दर्ज कर ली। फ्लोरिडा की पूर्व अटॉर्नी जनरल रहीं एश्ले मूडी ने कड़े मुकाबले में डेमोक्रेटिक पार्टी की एंजी निक्सन को 50.8% बनाम 48.1% वोटों से हराया। 
उल्लेखनीय है कि मार्को रुबियो के विदेश मंत्री बनने के बाद खाली हुई इस सीट पर गवर्नर रॉन डीसेंटिस ने 2025 में मूडी को अंतरिम सीनेटर नियुक्त किया था। अब वे 2022 में चुने गए रुबियो के कार्यकाल के बचे हुए दो वर्षों तक सीनेटर के रूप में काम करेंगी।  
गवर्नर की 11 सीटों में से 9 पर डेमोक्रेट्स की जीत, जॉर्जिया में पहली अश्वेत महिला गवर्नर 
देश के 36 राज्यों में नए गवर्नर चुनने के लिए हुए मतदान में भी डेमोक्रेटिक पार्टी का जबरदस्त दबदबा नजर आ रहा है। अब तक घोषित 11 राज्यों के गवर्नर नतीजों में से 9 पर डेमोक्रेट्स और सिर्फ 2 पर रिपब्लिकन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।  
इतिहास रचा: जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक पार्टी की कीशा लांस बॉटम्स ने रिपब्लिकन रिक जैक्सन को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही वे अमेरिकी इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर बन गई हैं और यह सीट रिपब्लिकन के हाथ से निकलकर डेमोक्रेट्स के खाते में चली गई है।  
अन्य प्रमुख राज्य: इलिनॉय से जेबी प्रित्जकर और मैसाचुसेट्स से मौरा हीली ने दोबारा गवर्नर का पद अपने नाम किया है।  
AOC ने लगातार पांचवीं बार जीता चुनाव, न्यू हैम्पशायर से पहले समलैंगिक सीनेट
अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज (AOC): डेमोक्रेटिक पार्टी की 37 वर्षीय चर्चित युवा नेता अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज ने न्यूयॉर्क से रिपब्लिकन उम्मीदवार डायमंड हाइसेनाज को शिकस्त देकर लगातार 5वीं बार कांग्रेस (हाउस) का चुनाव जीत लिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे आगामी 2026 राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर सकती हैं।  
क्रिस पप्पास: न्यू हैम्पशायर से जीत दर्ज करने वाले डेमोक्रेट क्रिस पप्पास अमेरिका के इतिहास में पहले समलैंगिक (Gay) सीनेटर बन गए हैं। इससे पहले साल 2013 में टैमी बाल्डविन पहली समलैंगिक महिला सीनेटर बनी थीं।  
व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में बैठे हैं ट्रंप, समर्थकों से बोले... लाइन में डटे रहें 
शुरुआती रुझानों में पार्टी के पिछड़ने के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। ट्रंप अपने कैबिनेट सदस्यों और वरिष्ठ राजनीतिक सलाहकारों के साथ व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में बैठकर लगातार नतीजों की समीक्षा कर रहे हैं।
रिपब्लिकन पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए ट्रंप ने अपने वोटरों से अपील की कि यदि वे मतदान केंद्र पर कतार में खड़े हैं, तो पोलिंग का समय खत्म होने के बावजूद लाइन में अपनी बारी का इंतजार करें और वोट जरूर डालें। उन्होंने दावा किया कि अंतिम परिणाम आने पर रिपब्लिकन पार्टी ही बड़ी जीत हासिल करेगी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).