हिलेरी क्लिंटन ने एक ख़ास इंटरव्यू में ट्रंप प्रशासन पर एपस्टीन फाइलों को 'छिपाने' का आरोप लगाया है. पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने बर्लिन में बीबीसी से बातचीत के दौरान कहा, फाइलें जारी कीजिए. इसे जान-बूझकर धीमा किया जा रहा है. वह बर्लिन में आयोजित वार्षिक वर्ल्ड फ़ोरम में शामिल होने पहुंची थीं.
व्हाइट हाउस ने कहा कि फाइलें जारी करके उन्होंने पीड़ितों के लिए डेमोक्रेट्स से ज़्यादा काम किया है.
इन फ़ाइलों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का नाम भी है और क्लिंटन दंपति को कांग्रेस की एक समिति के सामने पेश होना है.
बिल क्लिंटन 27 फरवरी को और हिलेरी क्लिंटन एक दिन पहले अमेरिकी संसद की एक समिति के सामने पेश होंगी.
जेफ़री एपस्टीन 2019 में जेल में मृत पाए गए थे और बिल क्लिंटन का उनसे परिचय था. हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने दो दशक पहले ही एपस्टीन से संपर्क ख़त्म कर लिया था. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).