अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जानकारी दी है कि इराक़ के बग़दाद में किडनैप हुई अमेरिकी महिला पत्रकार को रिहा कर दिया गया है.
दरअसल, अमेरिकी फ़्रीलांस पत्रकार शैली किटलसन को क़ताइब हिज़्बुल्लाह नाम के एक संगठन ने 31 मार्च को अग़वा कर लिया था.
क़ताइब हिज़्बुल्लाह ने मंगलवार को एलान किया था कि वह अमेरिकी पत्रकार शैली किटलसन को रिहा करेगा.
इसके बाद बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शैली किटलसन की रिहाई की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, "अमेरिकी विदेश विभाग एफबीआई, डिपार्टमेंट ऑफ़ वॉर, एजेंसियों के अमेरिकी कर्मचारियों, इराक़ी सुप्रीम जुडिशियल काउंसिल और इराक़ी साझेदारों का धन्यवाद करता है, जिन्होंने रिहाई में मदद की."
यह ट्रंप प्रशासन की अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा और सलामती के लिए मज़बूत प्रतिबद्धता को दिखाता है, चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों. राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी नागरिकों की ग़लत गिरफ़्तारी या अपहरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम हर तरीका अपनाते रहेंगे ताकि अमेरिकियों को घर वापस लाया जा सके और ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा दी जा सके.
उन्होंने लिखा, हमें राहत है कि यह अमेरिकी (शैली किटलसन) अब आज़ाद है और हम उनकी इराक़ से सुरक्षित रुख़सती में मदद कर रहे हैं.
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).