रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान को 'ग़लत तरीके़ से लोगों को हिरासत में रखने वाला देश' घोषित किया
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अफ़ग़ानिस्तान को 'ग़लत तरीके़ से लोगों को हिरासत में रखने वाला देश' घोषित किया है.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत ने भी अफ़ग़ानिस्तान पर आरोप लगाया कि वह 'बंधक कूटनीति' में शामिल है.
विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, तालिबान नीतिगत रियायतें हासिल करने के लिए अब भी आतंकवादी तरीक़ों का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन यह इस प्रशासन के सामने काम नहीं करेगा.
रुबियो ने कहा कि तालिबान को डेनिस कोयल, महमूद हबीबी और अफ़ग़ानिस्तान में अनुचित तरीके़ से हिरासत में रखे गए सभी अमेरिकी नागरिकों को तुरंत रिहा करना चाहिए.
इस फै़सले के बाद अफ़ग़ानिस्तान उन देशों की सूची में शामिल हो गया है जिन्हें हाल के हफ़्तों में अमेरिका ने अपने नागरिकों को हिरासत में रखने के मामले में निशाना बनाया है.
इससे पहले ईरान को भी 27 फ़रवरी को इसी तरह का दर्जा दिया गया था. इसके एक दिन बाद अमेरिका और इसराइल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे, जो बाद में मध्य पूर्व में बड़े युद्ध में बदल गए.
-Legend News

Recent Comments