रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिकी सेना के सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने की अपने त्यागपत्र की घोषणा
अमेरिकी सेना के सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने करीब 18 महीने इस पद पर रहने के बाद इस्तीफे़ की घोषणा कर दी है. उनके पद छोड़ने की पुष्टि सीबीएस ने की है.
सीबीएस के मुताबिक़ ड्रिस्कॉल और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के बीच कई महीनों से मतभेद और टकराव चल रहा था.
ड्रिस्कॉल अब तक के सबसे कम उम्र के आर्मी सेक्रेट्री हैं. उन्हें अक्सर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का "ड्रोन मैन" कहा जाता रहा है.
व्हाइट हाउस ने सीबीएस को दिए एक बयान में कहा कि डैन ड्रिस्कॉल ट्रंप के "अमेरिका को फिर से मजबूत बनाने" के एजेंडे को आगे बढ़ाने में "बेहद प्रभावी" रहे और सैन्य अभियानों के दौरान उन्होंने "शानदार नेतृत्व" दिया.
स मामले पर व्हाइट हाउस, पेंटागन और अमेरिकी सेना से अब तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
ड्रिस्कॉल हाल के दिनों में पद छोड़ने वाले कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में सबसे नए हैं. इनमें नेवी सेक्रेटरी जॉन फेलन भी शामिल हैं, जिन्होंने अप्रैल में अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
इसके अलावा सेना प्रमुख रैंडी जॉर्ज, आर्मी जनरल डेविड होडने और मेजर जनरल विलियम ग्रीन भी हाल में अपने पदों से हट चुके हैं.
पेंटागन की कमान संभालने के बाद से रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को पद से हटा चुके हैं.
इनमें नौसेना संचालन प्रमुख और अमेरिकी वायुसेना के उप प्रमुख भी शामिल हैं.
-Legend News

Recent Comments