बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्वशी अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बीते दिनों खबरें वायरल हुई थी कि उर्वशी अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। 
बताया जा रहा था कि उर्वशी ने जुहू में एक बंगला खरीदा है, जिसकी कीमत 190 करोड़ रुपए हैं। उर्वशी रौतेला का यह नया घर दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के घर के बगल में स्थित है। मुंबई के मध्य में स्थित, यह आलिशान बंगला चार माले का है जहां उर्वशी के लिए सभी तरीके की सुविधाएं मौजूद है। 
अब उर्वशी रौतेला की मां मीरा ने इन खबरों की सच्चाई बताई है। मीरा रौतेला ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साउथ उन्होंने 'फेक' लिखा है। आर्टिकल में लिखा है, उर्वशी रौतेला अपने 190 करोड़ के जुहू वाले घर में शिफ्ट हो गई हैं। 
मीरा रौतेला ने कैप्शन में लिखा, 'इंशाअल्लाह जल्दी ही ऐसा दिन आए... और सारे न्यूज़ चैनल की दुआ कबूल हो.. आमीन।' मीरा ने साथ कर दिया है उनकी बेटी उर्वशी ने कोई 190 करोड़ का बंगला नहीं खरीदा है। इसको लेकर चल रही सभी खबरें झूठी है। 
बता दें कि उर्वशी रौतेला मिस इंडिया, मिस टूरिज्म और इंडियन प्रिंसेस जैसे कई अवार्ड जीत चुकी हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला की वेब सीरीज 'इंस्पेटर अविनाश' रिलीज हुई है। इस सीरीज में उनके साथ रणदीप हुड्डा अहम किरदार में हैं।  
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).