मथुरा। उ प्र उद्योग व्यापार प्रतिन‍िध‍ि मंडल  के पदाधिकारी मण्डल की पूर्व घोषित बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में नगर में सफाई व्यवस्था व जगह जगह जलभराव को लेकर चिंता व्यक्त की गई तथा नगर की पिछले काफी समय से अत्यंत बिगड़ी यातायात व्यवस्था के कारण होने वाली जाम की स्थिति के कारण व्यापारियों को हो रही परेशानी की बात भी उठाई गई। बैठक में जिला महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी (योगी) ने खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें मिलने का विषय उठाते हुए कहा क‍ि किसी विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि उत्पीड़न नहीं रुका तो क्रमबद्ध आंदोलन किया जाएगा। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप दाल वालों ने उक्त विषयों पर सम्बंधित अधिकारियों से उचित कार्यवाही किये जाने की बात कहते हुए किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को न किये जाने की बात कही। जिलाध्यक्ष द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया क‍ि व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शीघ्र ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।

बैठक के अंत में पहलगाम में हुए वीभत्स हत्याकांड में शहीद हुए सभी लोगों की आत्मा की शांति के ल‍िए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में प्रमुख रूप से कृष्णगोपाल सिंघल, अतुल गर्ग, विजय बंसल, शंकर अग्रवाल, मुकेश खंडेलवाल, अतुल गर्ग, सुमित अग्रवाल, अंशुल गर्ग, राजकुमार चतुर्वेदी, मोहन वर्मा, महेश मित्तल, संजय शोरा, प्रदीप सामरिया, अखिल अग्रवाल, संजय चौधरी आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप दाल वालों ने व संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी (योगी) ने किया।
- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).