इस बार यूपी कांस्टेबल परीक्षा दो पालियों में होगी और हर पाली में लगभग 5 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे। नोटिस के मुताबिक जन्माष्टमी के त्यौहार की वजह से परीक्षा की तारीखों में थोड़ा अंतर रखा गया है। पेपर लीक की घटना के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 
पुलिस भर्ती बोर्ड ले रहा चप्पे-चप्पे की खबर
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की बारीकी से खबर ले रहा है। भर्ती बोर्ड फिर से परीक्षा कराने से पहले सारी जांच पड़ताल कर रहा है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए सुरक्षा के कई पहलुओं की जांच की जा रही है।
इस बात की भी बोर्ड ने पूछताछ की है कि कोषागार के दरवाजे और गलियारे में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं। कैमरों के डीवीआर और हार्ड डिस्क किस तरह के हैं, इसकी भी जानकारी ली गई है।
कोषागार में तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड के काम के घंटे, उनके आने-जाने का रिकॉर्ड और आग से सुरक्षा के इंतजामों के बारे में भी पूछताछ की गई है।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों से पूछा है कि कोषागार में कितने रास्ते हैं जहां से लोग अंदर-बाहर आते जाते हैं और वहां कितनी खिड़कियां हैं। जिलों के पुलिस कप्तानों से पूरी जानकारी मिलने के बाद ही भर्ती बोर्ड आगे कोई फैसला लेगा। 
बता दें कि पहले UP पुलिस कांस्टेबल 2024 की परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से उसे रद्द कर दिया गया था। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया था और उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए छह महीने के भीतर पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 परीक्षा दोबारा कराने का आदेश दिया था। यह भर्ती अभियान कांस्टेबल सिविल पुलिस के पद के लिए कुल 60,244 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा (UP Police Constable Re Exam 2024) की नई तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड ने एक नोटिस जारी करके बताया है कि UP पुलिस 2024 की भर्ती परीक्षा अगस्त में दोबारा कराई जाएगी। जो उम्मीदवार UP पुलिस की दोबारा होने वाली परीक्षा 2024 का इंतज़ार कर रहे थे, वे अब अपनी कमर कस लें और तैयारी शुरू कर दें। UP पुलिस भर्ती 2024 की दोबारा होने वाली परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पूरे राज्य में आयोजित होगी। 
बोर्ड ने की है बड़ी तैयारी
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्णा ने कहा कि इस बार परीक्षा को स्वच्छ और नकलमुक्त माहौल में परीक्षा कराने की योजना है। इस बार परीक्षा में पेपर लीक को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इस बार परीक्षा शासकीय संस्थानों में ही होगी। निजी कॉलेजों में इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। इस बारे में आदेश जारी किया गया है। पिछली बार परीक्षा केंद्र निजी संस्थानों में भी बनाए गए हैं। 
पूरी की गई है तैयारी
अध्यक्ष राजीव कृष्णा ने कहा कि इस बार भी परीक्षा में 48 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। किसी नए अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल नहीं कराया जाएगा। उन्होंने पेपर लीक जैसी स्थिति को रोकने के लिए गहनता से हर स्टेप को उठाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पेपर लीक को रोकने के लिए विस्तृत इंतजाम किए गए हैं। इस बार परीक्षा बिना लीकेज के होगा। परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ को लगाया जाएगा। परीक्षा केंद्र और कक्ष में सीसीटीवी लगाया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों का फिंगर प्रिंटिंग वेरिफिकेशन। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से लागू नकल विरोधी कानून इस परीक्षा पर लागू होगा। परीक्षा की स्वच्छता को प्रभावित करने वाले इस कानून के तहत कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
-Legen News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).