मथुरा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) के संबंध में तहसील सदर क्षेत्र के समस्त सुपरवाइजरों, सेक्टर, सब सेक्टर, जोनल तथा सब जोनल मजिस्ट्रेटों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व / उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार, ऊषा सिंह, नरेंद्र यादव, दीपिका मेहर, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी सहित तहसील सदर क्षेत्र समस्त नायब तहसीलदार एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। 
जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध के कहा कि हमें और अधिक तेजी से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सदर क्षेत्र सभी तहसीलों के सापेक्ष पीछे है। निरंतर कार्यों की निगरानी करते हुए ससमय फॉर्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करना होगा। उक्त कार्य हेतु जिलाधिकारी ने सभी आधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया। सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि अपने-अपने बीएलओ से निरंतर संपर्क करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य को समयबद्धता से पूर्ण कराए।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).