बिजनौर। यूपी के बिजनौर में कोर्ट जाते दिनदहाड़े लड़की ने गन पॉइंट पर भाई और दोस्त के साथ अपने मंगेतर का अपहरण किया था, जो कि जज का स्टेनो है। आरोपी लड़की युवक को जबरन मंदिर ले जाकर शादी करने के लिए लाल जोड़ा भी साथ लेकर आई थी। पुलिस ने दावा किया कि मंदिर में जबरन शादी की कोशिश करते समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपियों से लाल जोड़ा और तमंचा भी बरामद किया गया। 
युवक चांदपुर में ही किराए पर मकान लेकर रहता है। युवक का गुरुवार को अपने एक साथी के साथ बाइक से कोर्ट जाते समय बिजनौर-बदायूं हाइवे पर कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसे देर शाम नजीबाबाद से बरामद कर लिया था। बिजनौर के एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि युवती ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची थी। अपहरण के बाद मंदिर में लेकर गए। जबरन शादी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि हम लोगों ने मिलकर स्टेनो के अपहरण की साजिश रची थी। हम उस लड़की से युवक की शादी जबरन कराना चाहते थे, जिससे पहले उसकी सगाई तय हुई थी। आरोपियों ने बताया कि स्टेनो की सगाई हो गई थी। शादी 25 मई को होनी थी। दोनों मोबाइल पर बात करते थे। एक दिन मोबाइल पर ही दोनों में कहासुनी हो गई। उसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया।
हालांकि लड़की शादी करने की जिद पर अड़ी रही। इसी के चलते लड़की ने घटना को अंजाम दिया। एसपी के मुताबिक आरोपियों के पास से दो तमंचे और शादी का लाल जोड़ा पुलिस बरामद हुआ। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
-एजेंसियां

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).