पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर से यूपी एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है. सीमा हैदर मामले में उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में हम लॉ एंड ऑर्डर को बनाकर रखेंगे. किसी भी प्रकार के गैर-कानूनी गतिविधि को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो रही है. केंद्रीय एजेंसियां भी जांच कर रही हैं."
उन्होंने कहा, "हर स्थिति में हम उत्तर प्रदेश राज्य में प्रतिबद्धता के साथ अपराध और गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकेंगे." 
पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर की शादी साल 2014 में जकोबाबाद के गुलाम हैदर से हुई थी. शादी के बाद दोनों कराची आकर रहने लगे और 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले से सऊदी अरब चले गए.
2019 में ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते हुए सीमा हैदर की जान पहचान ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से हुई. सीमा का दावा है कि यह बातचीत धीरे धीरे प्रेम में बदल गई.
सीमा ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह पहली बार 10 मार्च 2023 को सचिन मीणा से मिलने नेपाल आई थीं और सात दिन वहां रहकर वापस पाकिस्तान चली गई थीं.
सीमा के मुताबिक़ 11 मई 2023 को वह एक बार फिर शारजाह होते हुए नेपाल पहुंची, लेकिन इस समय उसके साथ चार बच्चे थे. सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से बिना वीजा के भारत में दाखिल हुई और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में सचिन मीणा के साथ रहने लगी.
नोएडा पुलिस ने दोनों को चार जुलाई की सुबह गिरफ्तार किया था और सात जुलाई को जेवर कोर्ट ने उन्हे सशर्त ज़मानत पर रिहा कर दिया. 
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).