केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी एमपी से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। नाम स्क्रूटनी और वापसी की पांच नवंबर को आखिरी तारीख थी। दो प्रत्याशियों के नामांकन पहले ही रद्द हो गए थे। ऐसे में उनके विरुद्ध कोई उम्मीदवार नहीं बचा था। रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया था। 
हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित
दरअसल, मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। वोटिंग से पहले उनके नाम की घोषणा हो गई है। पांच नवबर नाम वापसी की अंतिम तारीख थी। समय-सीमा समाप्त होने के बाद हरदीप सिंह पुरी की जीत की औपचारिक घोषणा कर दी गई।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने लिया उनका सर्टिफिकेट
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के कई नेता मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचे थे। हरदीप सिंह पुरी के नाम की घोषणा के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनका सर्टिफिकेट लिया है। साथ में डेप्युटी सीएम जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहे हैं। 
दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी पर्चा दाखिल किया था। एक निर्दलीय उम्मीदवार को कांग्रेस का समर्थन था लेकिन नामांकन पत्र में त्रुटि की वजह से उनका नामांकन रद्द हो गया। इसके बाद हरदीप सिंह पुरी के सामने कोई नहीं बचा था। नामांकन वापसी का गुरुवार को अंतिम दिन था। इसके बाद हरदीप सिंह पुरी को विजेता घोषित कर दिया गया है। अगर कोई अन्य उम्मीदवार होता तो 12 नवंबर को राज्यसभा के लिए वोटिंग होती।
अभी यूपी से हैं सांसद
गौरतलब है कि हरदीप सिंह पुरी अभी यूपी से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल वहां से खत्म हो गया है। एमपी में एल मुरुगुन के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई थी। इसके बाद बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया था। वे नामांकन के लिए यहां आए थे लेकिन सर्टिफिकेट लेने नहीं आए। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).