भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्रीय मंत्रियों और युवा सांसदों सहित कई सांसदों ने बुधवार को लाल किले से शुरू हुई ‘तिरंगा बाइक रैली’ में हिस्सा लिया। देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई है। 
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी रैली में हिस्सा लिया। ठाकुर ने इंडिया गेट के पास पत्रकारों से कहा, ‘‘कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और युवा नेता एक साथ आए और ऐतिहासिक लाल किले से बाइक रैली शुरू की ताकि यह संदेश दिया जा सके कि ‘‘हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं’’। इस रैली का आयोजन यह आश्वासन देने के लिए भी किया गया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में हम देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।’’
संस्कृति मंत्रालय द्वारा मंगलवार को ‘तिरंगा उत्सव’ आयोजित करने के एक दिन बाद इस ‘तिरंगा बाइक रैली’ का आयोजन किया गया।
‘तिरंगा उत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और दुनिया को यह दिखाने की अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक ‘‘महान’’ ताकत बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).