केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिल्ली के बाद अमृतसर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. संसद परिसर के मकर द्वार पर राहुल गांधी और उनके बीच की गहमागहमी को याद करते हुए बिट्टू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपना आपा खोने के बाद असंसदीय शब्द बोलते हुए उनकी ओर तेजी से बढ़े थे. केंद्रीय रेलवे और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज राज्य मंत्री बिट्टू ने पूरे एपिसोड को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और BJP नेताओं को उनका साथ देने के लिए आभार जताया.
वो आपा खो चुके थे...
बिट्टू ने कहा, वो पूरी तरह आपा खोते हुए आगे बढ़ रहे थे. उन्होंने हाथ मिलाने का भाव जताते हुए अंससदीय भाषा का इस्तेमाल किया. भगवान जाने वो शख्स उस दिन क्या कर सकता था'.
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बिट्टू ने न सिर्फ राहुल गांधी बल्कि पूरी पंजाब कांग्रेस को लपेटते हुए उन्हें आईना दिखाया. बिट्टू ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस का बीच में नहीं छोड़ा, टर्म पूरा करने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दिया और तब बीजेपी में शामिल हुआ. कांग्रेस छोड़ने के लिए मुझे कुछ भी कहने वालों से मैं पूछना चाहता हूं कि जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया था, तब वो किस पार्टी से थे और जब नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया था, तो वह किस पार्टी से थे. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).