रिपोर्ट : LegendNews
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा: कॉकरोचों को विदेशी फंडिंग होने के पर्याप्त सबूत
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके कार्यकर्ताओं को देश के भीतर और बाहर मौजूद भारत-विरोधी संगठनों से फंड मिल रहा है। बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि अभिजीत दिपके को अनाधिकृत स्रोतों से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी फंडिंग वाले NGO और भारत-विरोधी ताकतें मिलकर यह नैरेटिव गढ़ रही हैं।
वित्तीय लेन-देन के कुछ खास तरीकों और इस अभियान से जुड़े लोगों की ओर जितेंद्र सिंह ने इशारा किया। उन्होंने कहा कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि उन्हें अनधिकृत स्रोतों, भारत-विरोधी NGO और देश के भीतर व बाहर मौजूद भारत-विरोधी संगठनों से फंडिंग मिल रही है।
आशुतोष रांका को पाकिस्तान से फंड
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विदेशी फंडिंग वाले NGO, 'डीप स्टेट' के गुर्गे और भारत-विरोधी ताकतें मिलकर यह नैरेटिव तैयार कर रही हैं। अभिजीत दीपके को अमेरिका स्थित दानदाताओं से फंड मिल रहा है और आशुतोष रांका को पाकिस्तानी राजनेताओं से पैसे मिल रहे हैं।
-Legend News

Recent Comments