रिपोर्ट : LegendNews
UN ने इजरायली और रूसी सेनाओं को किया ब्लैकलिस्ट, बंदियों से दुष्कर्म... नागरिकों के साथ हिंसा...
संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक 35 पन्नों की वार्षिक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दुनियाभर के संघर्ष क्षेत्रों में हुए यौन हिंसा के मामलों को दर्ज किया गया है। इस रिपोर्ट में फिलिस्तीनी बंदियों के साथ दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए पहली बार इजरायली सुरक्षा बलों को शामिल किया गया है। हालांकि, इजरायल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है।
12 देशों पर की कार्रवाई रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर के 12 देशों के 77 सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को ब्लैकलिस्ट में शामिल किया है। आगे बताया गया है कि 2024 की तुलना में 2025 में ऐसे मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में जंग के समय हिरासत में लिए गए युद्धबंदियों और नागरिकों के खिलाफ यौन हिंसा के कारण रूसी सशस्त्र और सुरक्षा बलों को भी इस लिस्ट में शामिल किया है। यानी उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस साल की सूची में इजरायल के सशस्त्र और सुरक्षा बलों के साथ हमास के आतंकवादी भी शामिल है, जिनकों 7 अक्टूबर, 2023 को इजरायल में हमलों के बाद ब्लैकलिस्ट किया गया था।
इजरायल और रूस को दी थी चेतावनी यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पिछले साल एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें इजरायल और रूस दोनों को चेताया था कि उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ताजा रिपोर्ट के सामने आने के बाद दोनों देशों के राजदूतों ने उनकी देश की सेना पर कार्रवाई करने पर आक्रोश जताया और गुटेरेस की कड़ी आलोचना की है।
रूस ने इस कार्रवाई पर क्या कहा? संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वासिली नेबेन्जिया का कहना है, "हम महासचिव को पत्र लिखकर कहेंगे कि ये निराधार झूठ और आरोप हैं जो रूस को एक बार फिर विलन के रूप में पेश करते हैं, जैसा कि वे हमेशा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूस यूक्रेन द्वारा रूसी युद्धबंदियों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है।" इजरायल ने दी प्रतिक्रिया यूएन में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया, "हम इस संयुक्त राष्ट्र महासचिव से तंग आ चुके हैं। गुटेरेस ने इजरायल को हमास, आईएसआईएस और दुनिया के सबसे कुख्यात आतंकवादी संगठनों की श्रेणी में डाल दिया है। डैनन ने कहा कि इजरायल ने रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों के संबंध में दस्तावेज, आंकड़े और विस्तृत जवाब उपलब्ध कराए हैं।"
-Legend News

Recent Comments