भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सेवाओं की जानकारी को आम लोगों तक सरल तरीके से पहुंचाने के लिए आधार का नया मैस्कॉट ‘उदय’ (Udai) लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य लोगों को आधार से जुड़ी सेवाओं को समझने में आसानी देना और संचार को अधिक दोस्ताना बनाना है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बताया कि यह मैस्कॉट आधार से जुड़े अपडेट, ऑथेंटिकेशन, ऑफलाइन वेरिफिकेशन, चुनिंदा जानकारी साझा करने, नई तकनीक के इस्तेमाल और जिम्मेदार उपयोग जैसी बातों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।
UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि इस मैस्कॉट को डिजाइन और नाम देने के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से 875 प्रविष्टियां आईं, जिनमें छात्रों, प्रोफेशनल्स और डिजाइनर्स ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता के जरिए UIDAI ने यह संदेश दिया कि लोगों की भागीदारी से ही भरोसा और स्वीकार्यता बनती है। चयन के लिए पारदर्शी और बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई गई।
विजेता प्रतिभागी
मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता
पहला पुरस्कार: अरुण गोकुल (त्रिशूर, केरल)
दूसरा पुरस्कार: इदरीस दवईवाला (पुणे, महाराष्ट्र)
तीसरा पुरस्कार: कृष्णा शर्मा (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश)
मैस्कॉट नाम प्रतियोगिता
पहला पुरस्कार: रिया जैन (भोपाल)
दूसरा पुरस्कार: इदरीस दवईवाला (पुणे)
तीसरा पुरस्कार: महाराज सरन चेल्लापिल्ला (हैदराबाद)
UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘उदय’ मैस्कॉट का अनावरण किया और विजेताओं को सम्मानित किया।
UIDAI के मुताबिक यह पहल आधार से जुड़ी जानकारी को एक अरब से ज्यादा भारतीयों के लिए आसान, समावेशी और लोगों के करीब लाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).