रिपोर्ट : LegendNews
UEFA यूरो कप 2024 का आगाज जर्मनी में आज रात 12 बजे बाद से
यूरोपीय चैम्पियनशिप 2024 के 17वें सीजन की शुरुआत आज रात 12 बजे बाद से होने जा रही है। जर्मनी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। यूरो में सिर्फ यूरोप की टीमें हिस्सा लेती हैं और फीफा वर्ल्ड कप के बाद यह सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है। यूरो 2024 में 24 टीमें हिस्सा लेंगी।
यूरो का पिछला सीजन 2021 में खेला गया था, हालांकि इसका नाम यूरो 2020 ही था। कोविड-19 महामारी के चलते यह एक साल देरी से कराया गया था और इसे इटली ने जीता था। फाइनल में इटली ने इंग्लैंड को पेनल्टी पर हराकर खिताब अपने नाम किया था। यूरो 2024 का पहला मैच मेजबान जर्मनी और स्कॉटलैंड के बीच आज देर रात 12:30 से खेला जाएगा।
ग्रुप ए – जर्मनी, स्कॉटलैंड, हंगरी, स्विटजरलैंड
ग्रुप बी – स्पेन, क्रोएशिया, इटली, अल्बानिया
ग्रुप सी – स्लोवेनिया, डेनमार्क, सर्बिया, इंग्लैंड
ग्रुप डी – पोलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस
ग्रुप ई – बेल्जियम, स्लोवाकिया, रोमानिया, यूक्रेन
ग्रुप एफ – तुर्की, जॉर्जिया, पुर्तगाल, चेक रिपब्लिक
हर साल की तरह इस साल भी सभी 24 टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। जिनमें से हर ग्रुप में चार टीमें हैं। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें और बेस्ट चार तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें राउंड ऑफ 16 में पहुंचेंगी। वहीं राउंड ऑफ 16 के विजेता क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे, उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।
इन 10 स्टेडियम में खेले जाएंगे यूरो 2024 के मुक़ाबले
बर्लिन: ओलंपियास्टेडियन (70,000 क्षमता)
कोलोन: कोलोन स्टेडियम (47,000),
डॉर्टमुंड : बीवीबी स्टेडियन डॉर्टमुंड (66,000)
डसेलडोर्फ: डसेलडोर्फ एरिना (47,000)
फ्रैंकफर्ट : फ्रैंकफर्ट एरिना (48,000)
गेल्सेंकिर्चेन: एरिना औफशाल्के (50,000)
हैम्बर्ग: वोक्सपार्कस्टेडियन हैम्बर्ग (50,000)
लीपज़िग : लीपज़िग स्टेडियम (42,000)
म्यूनिख : म्यूनिख फुटबॉल एरिना (67,000)
स्टटगार्ट: स्टटगार्ट एरिना (54,000)
यूरो 2024 के ग्रुप स्टेज मुक़ाबले 14 से 26 जून के बीच खेले जाएंगे। राउंड ऑफ 16 मुक़ाबले 16 जून से 2 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल 5 और 6 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं सेमीफ़ाइनल 9 से 10 जुलाई के बीच खेले जाएंगे। इस मेगा टूर्नामेंट का फाइनल मुक़ाबला 14 जुलाई को होगा। जर्मनी और स्पेन यूरो कप की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। दोनों टीमों के पास 3-3 यूरो खिताब हैं। हालांकि जर्मनी ने आखिरी बार साल 1996 में टूर्नामेंट जीता था। जबकि स्पेन 2012 में चैंपियन बना था।
जर्मनी vs स्कॉटलैंड 15 जून 2024 12:30 बजे
हंगरी vs स्विटजरलैंड 15 जून 2024 06:30 शाम का समय
स्पेन vs क्रोएशिया 15 जून 2024 रात के 9:30 बजे
इटली vs अल्बानिया 16 जून 2024 12:30 बजे
पोलैंड vs नीदरलैंड 16 जून 2024 06:30 शाम का समय
स्लोवेनिया vs डेनमार्क 16 जून 2024 रात के 9:30 बजे
सर्बिया vs इंग्लैंड 17 जून 2024 12:30 बजे
रोमानिया vs यूक्रेन 17 जून 2024 06:30 शाम का समय
बेल्जियम vs स्लोवाकिया 17 जून 2024 रात के 9:30 बजे
ऑस्ट्रिया vs फ्रांस 18 जून 2024 12:30 बजे
टर्की vs जॉर्जिया 18 जून 2024 रात के 9:30 बजे
पुर्तगाल vs चेक गणराज्य 19 जून 2024 12:30 बजे
मैच डे 2
क्रोएशिया vs अल्बानिया 19 जून 2024 06:30 शाम का समय
जर्मनी vs हंगरी 19 जून 2024 रात के 9:30 बजे
स्कॉटलैंड vs स्विटजरलैंड 20 जून 2024 12:30 बजे
स्लोवेनिया vs सर्बिया 20 जून 2024 06:30 शाम का समय
डेनमार्क vs इंग्लैंड 20 जून 2024 रात के 9:30 बजे
स्पेन vs इटली 21 जून 2024 12:30 बजे
स्लोवाकिया vs यूक्रेन 21 जून 2024 06:30 शाम का समय
पोलैंड vs ऑस्ट्रिया 21 जून 2024 रात के 9:30 बजे
नीदरलैंड vs फ्रांस 22 जून 2024 12:30 बजे
जॉर्जिया vs चेक गणराज्य 22 जून 2024 06:30 शाम का समय
तुर्की vs पुर्तगाल 22 जून 2024 रात के 9:30 बजे
बेल्जियम vs रोमानिया 23 जून 2024 12:30 बजे
मैच डे 3
स्विट्ज़रलैंड vs जर्मनी 24 जून 2024 12:30 बजे
स्कॉटलैंड vs हंगरी 24 जून 2024 12:30 बजे
अल्बानिया vs स्पेन 25 जून 2024 12:30 बजे
क्रोएशिया vs इटली 25 जून 2024 12:30 बजे
फ्रांस vs पोलैंड 25 जून 2024 रात के 9:30 बजे
नीदरलैंड vs ऑस्ट्रिया 25 जून 2024 रात के 9:30 बजे
डेनमार्क vs सर्बिया 26 जून 2024 12:30 बजे
इंग्लैंड vs स्लोवेनिया 26 जून 2024 12:30 बजे
स्लोवाकिया vs रोमानिया 26 जून 2024 रात के 9:30 बजे
यूक्रेन vs बेल्जियम 26 जून 2024 रात के 9:30 बजे
जॉर्जिया vs पुर्तगाल 27 जून 2024 12:30 बजे
चेक रिपब्लिक vs तुर्की 27 जून 2024 12:30 बजे
राउंड ऑफ़ 16
टीबीडी 29 जून 2024 रात के 9:30 बजे
टीबीडी 30 जून 2024 12:30 बजे
टीबीडी 30 जून 2024 रात के 9:30 बजे
टीबीडी 1 जुलाई 2024 12:30 बजे
टीबीडी 1 जुलाई 2024 रात के 9:30 बजे
टीबीडी 2 जुलाई 2024 12:30 बजे
टीबीडी 2 जुलाई 2024 रात के 9:30 बजे
टीबीडी 3 जुलाई 2024 12:30 बजे
क्वार्टर फाइनल
टीबीडी 5 जुलाई 2024 रात के 9:30 बजे
टीबीडी 6 जुलाई 2024 12:30 बजे
टीबीडी 6 जुलाई 2024 रात के 9:30 बजे
टीबीडी 7 जुलाई 2024 12:30 बजे
सेमीफाइनल
टीबीडी 10 जुलाई 2024 12:30 बजे
टीबीडी 11 जुलाई 2024 12:30 बजे
फाइनल
टीबीडी 15 जुलाई 2024 12:30 बजे
-Legend News

Recent Comments