रिपोर्ट : LegendNews
UAE के रक्षा मंत्रालय का दावा, उसने ईरान की कई मिसाइलों को रोका
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसके डिफ़ेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागीं गईं कई मिसाइलों को रोका है.
मंत्रालय ने कहा कि इनमें 12 बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 क्रूज़ मिसाइलें और 4 ड्रोन्स शामिल थे.
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 4 मई 2026 को ईरान से छोड़े गए इन हथियारों को रोकने की कार्रवाई में 3 लोगों को चोटें आईं.
रक्षा मंत्रालय ने कहा, अब तक ईरान की ओर से छोड़ी गईं कुल 549 बैलिस्टिक मिसाइल, 29 क्रूज़ मिसाइल और 2,260 ड्रोन को यूएई की रक्षा प्रणाली रोक चुकी है.
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 227 लोग घायल हुए हैं. इनमें कई देशों के नागरिक शामिल हैं, जिनमें भारत भी है.
यूएई का कहना है कि अब तक ईरानी हमलों में उसके 3 सैनिक मारे गए हैं, इनमें एक मोरक्को का नागरिक था जो सशस्त्र बलों के साथ अनुबंध पर था.
वहीं, कुल 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भारत और मिस्र के अलावा फलस्तीनी नागरिक भी शामिल हैं.
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह पूरी तरह तैयार है और किसी भी ख़तरे का डटकर सामना करेगा. यूएई ने कहा कि देश की सुरक्षा, स्थिरता और हितों की रक्षा के लिए हर क़दम उठाया जाएगा.
-Legend News

Recent Comments