पंजाब पुलिस ने आज जम्मू-कश्मीर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जिनका ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा से है। आज स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने दोनों आतंकवादियों के पास से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, दो मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद किए है। त्योहारी सीजन में दोनों आतंकवादी पंजाब में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट नियंत्रित करता था। आतंकवादियों से पूछताछ की जा रही है। पंजाब के पुलिस निदेशक गौरव यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, "एक बड़ी सफलता में, एसएसओसी अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में एक एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू कश्मीर के निवासी हैं।" 
डीजीपी क्या बोले
इस बड़ी गिरफ़्तारी के बाद पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव कहा, "एसएसओसी-अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में एक लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 2 लोगों को गिरफ्तार किया जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। 2 आईईडी, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां बरामद की गईं। आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभालता था। पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल को बड़ा झटका लगा है।
पंजाब पुलिस कस रही है आतंकवादियों पर नकेल
बता दें कि पीछे कुछ महीनों से पंजाब पुलिस ड्रग्स और आतंक पर बड़ी कार्रवाई कर रही है। पिछले 15 महीनों में यहां की पुलिस ने आतंकवादियों से 32 राइफलें, 222 रिवाल्वर, पिस्तौल, 09 टिफिन शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए हैं।
उनके कब्जे से आईईडी, 10.86 किलोग्राम आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक, 11 हैंड ग्रेनेड, डिस्पोजल राकेट लाचर की दो आस्तीन, 73 ड्रोन और एक लोडेड राकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड बरामद किया गया है। पुलिस ने अब तक 800 गैंगस्टरों, अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).