रिपोर्ट : LegendNews
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन में नजर आएंगे दो-दो जज
नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा के शो में वापसी हो गई है। वे नेटफ्लिक्स पर आने वाले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीजन में नजर आएंगे, जिसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है। खास बात ये है कि वो अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी नहीं छीन रहे हैं, बल्कि उनके बगल में ही अपना डेरा जमाएंगे। यानी कपिल के शो में पहली बार एक नहीं दो-दो जज होंगे।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा जज अर्चना पूरन सिंह की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें कहीं लेकर जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। वो अंदाजा लगाती हैं कि क्या उन्हें गाड़ी, घर या कुछ और मिलने वाला है... लेकिन जैसे ही कपिल आंखों से पट्टी हटाते हैं और वो अपने सामने नवजोत सिंह सिद्धू को देखती हैं तो उन्हें चक्कर आने लगते हैं।
इसके बाद कपिल बताते हैं कि पहली बार उनके शो में दो-दो जज नजर आएंगे। अब अर्चना के साथ नवजोत भी शो में फिर से खटाक बोलते नजर आएंगे। नवजोत ने भी सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो शूटिंग की तस्वीरें हैं।
इन तस्वीरों में सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। इनके साथ सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक भी हैं। दोनों सलमान और शाहरुख के अवतार में हैं, जोकि काफी पॉपुलर है। बताया जा रहा है कि शो के पहले एपिसोड की शुरुआत सलमान खान के साथ होगी। दूसरे एपिसोड में 'मेट्रो... इन दिनों' की कास्ट नजर आ सकती है। ये शो 21 जून को रात 8 बजे से स्ट्रीम होगा।
-Legend News
Recent Comments