मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान (दुवासु) स्थित रिमाउंट वेटरिनरी काॅर्पस (आरवीसी) भारतीय सेना की प्रतिष्ठित और प्राचीन कोर है, जिसे आधार बनाकर दुवासु के दो छात्रों ने एसएसबी में सफलता पाई। उन सफलता पाने वाले छात्रों में डा.आदित्य माहेश्वरी ने तो अपने ग्रुप को ही टाॅप कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया। चयनित छात्रों को दुवासु परिसर में सम्मानित किया गया। दुवासु कुलपति डॉ.अभिजीत मित्र ने उनकी पीठ थपथपाई और आरवीसी में चयन को वेटरनरी क्षेत्र में उपलब्ध सबसे प्रतिष्ठित करियर अवसरों में से एक बताया। 
रिमाउंट वेटरनरेी कॉर्प्स (आरवीसी) एनसीसी की यूनिट से प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभाशाली वेटरनरी चिकित्सकों का चयन सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित कठोर और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से करता है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को सीधे कैप्टन के पद पर कमीशन दिया जाता है।
इस वर्ष भी कोर ने पुरुष उम्मीदवारों के लिए 17 और महिला उम्मीदवारों के लिए 3 रिक्तियाँ घोषित कीं। महिला वर्ग में लगभग 150 उम्मीदवारों ने एसएसबी में भाग लिया, जिनमें से केवल 11 का चयन हुआ। इनमें से दुवासु की डॉ. शिवांगी त्रिपाठी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया, परंतु अंतिम मेरिट सूची में बहुत कम अंतर से स्थान नहीं बना सकीं।
पुरुष वर्ग में लगभग 800 उम्मीदवारों ने एसएसबी में भाग लिया, जिनमें से केवल 20 को अनुशंसित किया गया। इन 20 चयनित उम्मीदवारों में दुवासु के दो पूर्व छात्र डॉ. तनमय गौतम और डॉ. आदित्य महेश्वरी भी शामिल थे। दोनों ने अंतिम मेरिट सूची में अपना स्थान मजबूती से सुरक्षित किया, और डॉ. आदित्य महेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
-Legend News 
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).