मध्य प्रदेश के भोपाल में सामने आया ट्विशा शर्मा मौत मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ। ट्विशा की मौत की जांच लगातार नए मोड ले रही है और इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) इस मामले में कई पहलुओं की जांच कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) अदालत ने सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को 16 जून तक न्यायिक रिमांड में भेज दिया। अदालत का यह फैसला सीबीआई द्वारा आगे की कस्टोडियल पूछताछ की मांग नहीं करने के बाद आया।
भोपाल सेंट्रल जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा जाएगा
सीबीआई की पांच दिन की कस्टडी पूरी होने के बाद गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को भोपाल की अदालत में पेश किया गया। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि इसके बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि दोनों को भोपाल सेंट्रल जेल में अन्य कैदियों से अलग रखा जाए। 
समर्थ के लिए सुरक्षा की मांग की
सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने अदालत में आरोप लगाया कि ट्विशा शर्मा परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे एक वकील ने जबलपुर कोर्ट परिसर में उनके बेटे समर्थ सिंह के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि समर्थ की जान को खतरा है और अदालत से सुरक्षा देने की मांग की। गिरिबाला सिंह ने मामले में कथित मीडिया ट्रायल पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने अदालत से कहा कि मीडिया कवरेज का असर लोगों की सोच पर पड रहा है। दूसरी तरफ ट्विशा शर्मा परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने अदालत से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग रखी। 
सीबीआई जांच में नए खुलासे
अदालती कार्रवाई से एक दिन पहले सीबीआई ने भोपाल स्थित बागमुगालिया इलाके में घटना स्थल का रीक्रिएशन किया था। जांच टीम ने करीब 80 किलो वजन वाले डमी का इस्तेमाल कर घटनाक्रम को दोहराया और आरोपियों तथा गवाहों के बयानों की पडताल की। 33 वर्षीय पूर्व मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को उनके वैवाहिक घर में हुई थी। शुरुआती जानकारी में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिवार ने दहेज प्रताडना और हत्या के आरोप लगाए। बाद में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).