चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट से तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में एक वोट से जीत हासिल करने वाले तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के विधायक आर श्रीनिवास सेतुपति को झटका लगा है. कोर्ट ने तिरुप्पत्तूर से विधायक सेतुपति को मंगलवार (12 मई) को होने वाली विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से रोक दिया है. कोर्ट ने यह आदेश तिरुप्पत्तूर निर्वाचन क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंद्वी और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन की याचिका पर दिया है.

दरअसल तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले श्रीनिवास सेतुपति ने बेहद करीबी मुकाबले में सिर्फ एक वोट से जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 83,365 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डीएमके उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन को 83,364 वोट मिले थे. इस बेहद मामूली अंतर ने चुनाव परिणाम को लेकर विवाद खड़ा कर दिया.

पेरियाकरुप्पन ने चुनाव के परिणाम को दी चुनौती
चुनाव हारने वाले डीएमके नेता केआर पेरियाकरुप्पन ने चुनाव के परिणाम को चुनौती दी थी. कोर्ट में याचिका दाखिल कर उन्होंने आरोप लगाया कि एक पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी की गई, जिसकी वजह से TVK उम्मीदवार को जीत मिली. उनका दावा है कि तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र संख्या 185 के लिए डाला गया एक वोट गलत तरीके से वेल्लोर जिले के तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र संख्या 50 में जोड़ दिया गया.

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, इसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया.

- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).