रिपोर्ट : LegendNews
तुर्किये: इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर हमला, मार गिराए तीन हमलावर
इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास पर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने हमला करने की कोशिश की। तुर्किये पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को मार गिराया, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए। इस्तांबुल स्थित दूतावास की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। तुर्किये के समाचार चैनल सीएनएन तुर्क की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है, जब एक महीने से अधिक समय से इस्राइल की ईरान के साथ जंग जारी है।
रॉयटर्स की ओर से साझा किए गए फुटेज में एक पुलिस अधिकारी को गोलियों की आवाज के बीच बंदूक निकालते और छिपते दिखाया गया है। एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखाई दिया।
टाइम्स ऑफ इस्राइल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, रॉयटर्स के एक चश्मदीद के हवाले से बताया कि इस्तांबुल में इस्राइली वाणिज्य दूतावास की इमारत के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई। एक इस्राइली अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इस्राइल को बताया कि विदश मंत्रालय इन रिपोर्ट्स को देख रहा है।
-Legend News

Recent Comments