रिपोर्ट : LegendNews
तुर्किये ने की अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने में मध्यस्थता की पेशकश
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को खत्म करने की कोशिश में तुर्किये ने मध्यस्थता पेश करने की इच्छा जाहिर की है। आपको बता दें अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपने शक्तिशाली युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और कई मिसाइल नष्ट करने वाले जहाज तैनात कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते की उम्मीद जताई है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर बात नहीं बनी तो नतीजे बहुत बुरे हो सकते हैं।
मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक ईरानी प्रदर्शनों में 6,848 से अधिक लोगों की जान चली गई, जबकि ईरान सरकार ने 21 जनवरी तक यह संख्या 3,117 बताई है। ईरान ने तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। आपको बता दें यह समुद्री रास्ता दुनिया के तेल व्यापार के लिए अधिक अहम है। अमेरिका ने इन इलाकों की सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा वह व्यापारिक जहाजों या अमेरिकी युद्धपोतों के काम में कोई बाधा न डाले।
तुर्किये इस हफ्ते दोनों के साथ बैठक कराने की कोशिश में जुटा हुआ है। इस बैठक को मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के खतरे को कम करना है। हालांकि इस बातचीत में अमेरिका और ईरान शामिल होगे या नहीं, दोनों ही देशों ने ही इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। जबकि तुर्किये के अधिकारी चाहते हैं कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी नेताओं के बीच डायरेक्ट चर्चा हो।
-Legend News

Recent Comments