रिपोर्ट : LegendNews
ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अब हालात ठीक नहीं हुए तो इस बार प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब हालात ठीक नहीं हुए तो वो इस बार 'प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस' चलाएंगे.
ट्रंप ने यह उम्मीद भी जताई कि ईरान जल्द ही युद्ध ख़त्म करने के समझौते पर अपना जवाब देगा. ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, अगर हालात ठीक नहीं हुए, तो हमें अलग तरीक़े अपनाने चाहिए. पाकिस्तान की मांग पर प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोक दिया था लेकिन अगर मुद्दे हल नहीं हुए तो इसे फिर से शुरू किया जा सकता है.
हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी कि इस बार यह "प्रोजेक्ट फ्रीडम प्लस" होगा.
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट से फंसे हुए जहाजों को निकालने के लिए 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' शुरू किया था लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया था.
-Legend News

Recent Comments