अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ अंतरिम एग्रीमेंट खत्म हो गया है, लेकिन वह बातचीत जारी रखेंगे। जब सीजफायर के स्टेटस के बारे में पूछा गया तो ट्रंप ने जवाब दिया, "मेरे हिसाब से, यह खत्म हो गया है।"
उन्होंने कहा, "उनके साथ डील करना बस टाइम वेस्ट करना है।" पाकिस्तान की मध्यस्थता में वॉशिंगटन और तेहरान के बीच हुए अंतरिम युद्धविराम समझौते का मकसद एक स्थायी समझौते के लिए बातचीत के वास्ते 60 दिन का समय देना था, लेकिन कतर में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत पिछले हफ्ते बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई और अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान पर नए हमले किए। 
मैं उनसे कोई लेन-देन नहीं चाहता 
तुर्की की राजधानी अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ट्रंप ने कहा, "मेरे हिसाब से, यह खत्म हो चुका है। मैं उनसे कोई लेन-देन नहीं करना चाहता।" नाटो महासचिव मार्क रुटे के साथ मौजूद ट्रंप ने आगे कहा, "वे घटिया लोग हैं। वे बीमार मानसिकता वाले लोग हैं। उनकी अगुवाई बीमार मानसिकता वाले लोग ही करते हैं। जहां तक मेरी बात है, उनके साथ लेन-देन करना सिर्फ समय की बर्बादी है।" 
ईरान को तेल बेचने की इजाजत भी नहीं
मंगलवार को अमेरिका ने ईरान को तेल बेचने की इजाजत देने वाला लाइसेंस भी रद कर दिया, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट में तीन टैंकरों पर हमले हुए थे। अमेरिका-ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते के तहत अमेरिकी ट्रेजरी ने 22 जून को एक सामान्य लाइसेंस जारी किया था, जिससे ईरान में बने कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल और पेट्रोलियम उत्पादों को 21 अगस्त तक बेचने की इजाजत मिली थी।
मंगलवार को उस लाइसेंस को रद करते हुए, अमेरिका ने ईरान को किसी भी लेन-देन को समेटने के लिए 17 जुलाई तक का समय दिया। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).