अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी सरकार को धमकी दी है कि अगर ईरान कोई कार्रवाई करता है या उनकी हत्या की कोशिश करता है तो अमेरिका ईरान पर बड़े हमले करेगा.
उन्होंने सोशल नेटवर्क 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, हज़ार मिसाइलें तैयार हैं और ईरान की तरफ़ निशाना साधे हुए हैं. अगर ईरानी शासन की धमकी के मुताबिक़ अमेरिकी राष्ट्रपति यानी मेरी हत्या की कोशिश की जाती है तो तुरंत हज़ारों मिसाइलें दाग़ी जाएंगी.
ट्रंप ने यह भी लिखा, जरूरी आदेश दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना तैयार है... ईरान के सभी इलाक़ों को एक साल तक पूरी तरह तबाह कर दे, इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है.
यह धमकी उस समय आई है जब इसराइली ख़ुफ़िया एजेंसी की रिपोर्टों में कहा गया कि ईरान ट्रंप की हत्या की नई साज़िश कर रहा है जबकि ईरान के अधिकारियों ने पहले ही ट्रंप की हत्या की किसी भी साजिश से इंकार किया है. 
-Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).