अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी एस्सार ग्रुप अपनी सहायक कंपनी मेसाबी मेटैलिक्स के जरिए अमेरिका के आयोवा राज्य में 18 अरब डॉलर की लागत से देश का सबसे बड़ा स्टील प्लांट स्थापित करेगी.
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट होगा, जिसकी सलाना उत्पादन क्षमता एक करोड़ टन स्टील होगी.
मेसाबी मेटैलिक्स के चेयरमैन रेवंत रुइया ने कहा कि यह निवेश अमेरिका में इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण क़दम है.
उन्होंने बताया कि उनका परिवार मिनेसोटा में 3 अरब डॉलर का निवेश कर नए लौह अयस्क खदान परियोजना पर भी काम कर रहा है. यह अमेरिका में पिछले लगभग 50 सालों में शुरू होने वाली पहली नई लौह अयस्क खदान होगी.
एस्सार समूह के सह-संस्थापक रवि रुइया ने कहा कि समूह ने दशकों से स्टील प्लांट, तेल रिफाइनरी और ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण किया है.
ट्रंप ने कहा कि यह परियोजना "माइन से मिल" तक पूरी तरह अमेरिकी आपूर्ति श्रृंखला पर आधारित होगी.
उनके अनुसार इस संयंत्र में इस्तेमाल होने वाला लौह अयस्क अमेरिका में ही निकाला जाएगा और वहीं इस्पात का उत्पादन भी होगा, जिससे घरेलू विनिर्माण को नई मज़बूती मिलेगी. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).