रिपोर्ट : LegendNews
ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति पर शांति वार्ता को नुक़सान पहुंचाने का आरोप लगाया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की पर शांति वार्ता को नुक़सान पहुंचाने का आरोप लगाया है.
इससे पहले ज़ेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन क्राइमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता नहीं देगा.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रूथ सोशल पर दावा किया कि युद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता "बहुत करीब" था, लेकिन ज़ेलेंस्की की ओर से अमेरिकी शर्तों को स्वीकार न करने से संघर्ष 'लंबा' खिंच जाएगा.
इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने समझौते के लिए अमेरिका का नजरिया बताते हुए कहा था कि इससे 'क्षेत्रीय सीमाएं स्थिर हो जाएंगी, जहां वे आज हैं.'
यूक्रेन लंबे समय से कहता रहा है कि वह क्राइमिया को नहीं छोड़ेगा. इस इलाक़े पर साल 2014 में रूस ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था.
-Legend News

Recent Comments