वृन्दावन। प्रभु एवं उनके भक्तों की सेवा से सच्चा सुख मिलता है। सेवार्थ समर्पित महानुभावों पर भगवान की कृपा सहज में ही हो जाती, जिससे वह लौकिक यश की प्राप्ति के उपरांत पारलौकिक भक्त - साधकों में सम्मिलित हो जाते हैं। उक्त उदगार वरिष्ठ साहित्यकार आशुकवि आचार्य प्रेमबल्लभ गोस्वामी महाराज ने प्राचीन श्रीहरिदासपीठ मंदिर में श्रीपुरुषोत्तममास महापर्व के उपलक्ष में सम्पूर्ण माह आयोजित किए जा रहे प्रभु - भक्त सेवासत्र के सत्रहवें दिन आज मंगलवार को व्यक्त किए।

श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत द्वारा ट्रस्ट ट्रस्ट संस्थापक इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज के सानिध्य में 17 मई से लगातार चलाए जा रहे विशेष प्रभु - भक्त सेवासत्र में आज गुरुग्राम निवासी विजय कुमार गर्ग एवं रेनू गर्ग की ओर से भक्तों को कई प्रकार के शीतल पेय पदार्थों का वितरण किया गया। इसी क्रम में बुधवार को सुश्री शारदा हरलालका ( वृन्दावन ) तथा गुरुवार को प्रणीत गोयल, ममता गोयल, लवलीन गोयल व गरिमा गोयल ( बुलंदशहर ) की ओर से भक्तों की सेवार्थ तरह तरह के शीतलता प्रदायक पेय पदार्थों का वितरण किया जाएगा।

-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).