टीवीके नेता सी. जोसेफ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली। इसके एक दिन बाद एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने प्यार में ताकत की बात कही है। बता दें कि तृषा हालिया तमिलनाडु के चुनावों में थलपति विजय की पार्टी की जीत के बाद से ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्टर के मुख्यमंत्री पद के शपथ के दौरान भी तृषा की मौजूदगी पर लोगों की नजरें खूब थमी रहीं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया है।
तृषा कृष्णन ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की, जिसमें वह एक्वा-ब्लू रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस के खास पोस्ट ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। 
प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है 
उन्होंने, अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है, 'प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है। मेरे सबसे प्यारे और भरोसेमंद लोगों को धन्यवाद!' तृषा के इस पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया है। एक ने कहा-प्यार की आवाज बुलंद होती है, चारों ओर सिर्फ प्यार ही प्यार है। एक और ने कहा, 'फ्यूचर तमिलनाडु सीएम।' 
बता दें कि 43 साल की एक्ट्रेस तृषा 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां उमा कृष्णा भी मौजूद थीं। समारोह के लिए तृषा ने अपने लिए ट्रडिशनल लुक चुना था और वो काफी जंच रही थीं।
विजय की पार्टी टीवीके को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथैगल काची, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम शामिल हैं। इन सहयोगी दलों की मदद से टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार किया। 
हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने 108 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ ही राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे समय से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया। राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत पेश करने को कहा है।
तृषा कृष्णन अपनी एक्टिंग, स्क्रीन प्रजेंस और लंबे समय तक स्टारडम बनाए रखने के कारण दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने कई फिल्मों में विजय के साथ स्क्रीन शेयर की है। 
उन्होंने 1999 में तमिल फिल्म 'जोड़ी' में एक छोटे किरदार से अभिनय की शुरुआत की थी। 2002 में रिलीज 'मौनम पेसियाधे' में वह पहली बार मुख्य एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थीं इसके बाद। इसके बाद उन्होंने 'सामी', 'घिल्ली', 'आरु', 'उनक्कुम एनक्कुम', 'वर्षम', 'नुव्वोस्तानांटे नेनोड्डांताना', ‘अथाडु’, ‘आडावारी मातालाकु अर्धालु वेरुले’ और ‘कृष्णा’ जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की।
तृषा कृष्णन ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह आखिरी बार मणिरत्नम निर्देशित फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आई थीं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).