रिपोर्ट : LegendNews
UP में एक बार फिर तबादले, 15 IAS और 23 PCS अफसरों का कार्यक्षेत्र बदला
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। शनिवार को शासन ने 15 आईएएस और 23 पीसीएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। माला श्रीवास्तव के पास से सचिव खनन का काम वापस ले लिया गया है। हालांकि वह खनन विभाग की निदेशक बनी रहेंगी। उज्जवल कुमार को विशेष सचिव खनन बना गया है। इससे पहले वह प्रबंध निदेशक, मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन थे।
पंचायती राज के निदेशक अमित सिंह अब प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बन गए हैं। हरिप्रताप शाही निदेशक पंचायती राज नियुक्त हुए हैं। वह अभी तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा के पद पर थे।
जे रीभा भूतत्व विभाग से हटीं
आईएएस जे रीभा एमडी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन बनीं। वह अब तक विशेष सचिव, भूतत्व और खनिकर्म और अपर निदेशक, भूतत्व और खनिकर्म का पद संभाल रही थी। इसी तरह, राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद बनाया गया है। उनका ट्रांसफर अपर जिलाधिकारी लखनऊ के पद से हुआ है।
नीरज शुक्ला बने पीसीएफ के प्रबंध निदेशक
नीरज शुक्ला को प्रबंध निदेशक पीसीएफ नियुक्त किया गया है। वह अपर आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के पद पर कार्यरत थे। डॉक्टर चंद्र भूषण अपर निदेशक RUPAAM बनाए गए हैं। वह पीसीएफ के प्रबंध निदेशक का पद अब तक संभाल रहे थे।
सचिन सिंह चिकित्सा शिक्षा के विशेष सचिव
आईएएस सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। इससे पहले वह अपर निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
रीना सिंह कुलसचिव KGMU नियुक्त
ध्रुव खाडिया मुख्य विकास अधिकारी मऊ बने। इसी तरह विवेक कुमार श्रीवास्तव सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज बने। नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर बनाया गया है। प्रकाश बिंदु सचिव चिकित्सा शिक्षा और अर्चना गहरवार कुलसचिव AKTU लखनऊ बनीं। वहीं, आईएएस रीना सिंह कुलसचिव KGMU बनाई गई हैं।
-Legend News

Recent Comments