सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर है। इस फिल्म को आर. बाल्की ने डायरेक्ट किया है। 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' में सनी देओल एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी भी नजर आएंगी। एक मिनट 58 सेकेंड के ट्रेलर में सभी एक्टर्स का चौंकाने वाला अवतार देखने को मिला है। 
सनी देओल ने फिल्म का ट्रेलर अपने ट्विटर हैंडल पर फैंस के साथ शेयर किया है और लिखा है, 'देखिए और रिव्यू करिए।' 
'चुप'-सीरियल किलर बने आर्टिस्ट की कहानी 
यह एक ऐसे आर्टिस्ट की कहानी है जो खतरनाक सीरियल किलर बन जाता है। यह सीरियल किलर सिर्फ फिल्म क्रिटिक्स को टारगेट करता है। इसने मारने का स्टाइल भी एकदम हटकर है। यह सीरियल किलर पुरानी फिल्मों के जरिए अपने टारगेट को ढूंढता है और फिर उसी स्टाइल से उस मारता है। मारने के बाद यह सीरियल किलर बॉडी पर अपना हुक मार्क 'स्टार' छोड़ देता है। यानी यह सीरियल किलर फिल्मों को मिलने वाली रेटिंग के आधार पर अपना शिकार खोजता है और फिर उसे खत्म कर देता है। 
अमिताभ बच्चन ने दिया है म्यूजिक, 23 सितंबर को होगी रिलीज
ट्रेलर में जहां सनी देओल का अवतार रोंगटे खड़े कर देता है, वहीं दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी की फ्रेश केमिस्ट्री मूड लाइट कर देती है। 'चुप' की कहानी आर. बाल्की ने लिखी है और अपनी इस फिल्म के जरिए उन्होंने एक्टर-डायरेक्टर गुरु दत्त को भी ट्रिब्यूट दिया है। 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' 23 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का म्यूजिक एक्टर अमिताभ बच्‍चन ने कंपोज किया है। अमिताभ बच्चन अब तक फिल्मों में एक्टिंग के अलावा गाने भी गा चुके हैं, लेकिन अब वह म्यूजिक कंपोजर भी बन गए हैं।
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).