हल्की-फुल्की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में डायरेक्टर-प्रड्यूसर इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार नजर आ रहे हैं। वहीं परेशा रावल और जॉनी लीवर भी अह भूमिकाओं में दिख रहे हैं। आइए जानते हैं इस ट्रेलर में क्या है और लोगों को कैसा लगा।
मिलाप मिलन जावेरी की मोस्ट अवेटेड पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह दर्शकों को प्यार, दोस्ती, भावनाओं और भरपूर मनोरंजन से सजी एक दिल छू लेने वाली कहानी की शानदार झलक दिखाता है। इस फिल्म के साथ अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 
लड़की का दिल जीतने के लिए उनके पिता से लड़के ने मांगी मोहलत
अपने संगीत और दिलचस्प पोस्टर्स के कारण यह फिल्म पहले ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर चुकी है। 'तेरा यार हूं मैं' का ट्रेलर रोमांस, हास्य और ड्रामा से भरपूर है, जिसमें एक ऐसे कपल की कहानी है जहां प्यार एकतरफा दिख रहा। लड़की के लिए बॉयफ्रेंड से अधिक पिता का प्यार अहमियत रखता है। हालांकि. लड़का खुद लड़की के पिता से उनकी बेटी का दिल जीतने के लिए कुछ वक्त मांगता है। 
परेश रावल, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर जैसे कई कलाकार
फिल्म में परेश रावल, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर, मृणाल कुलकर्णी, नेहा खान, पूजा कातुर्डे, आनंद आचार्य और दर्शन जरीवाला जैसे शानदार कलाकारों की दमदार टीम शामिल है, जो इस दिल छू लेने वाली कहानी में अपनी अनूठी स्क्रीन उपस्थिति से चार चांद लगाते हैं। 
'तेरा यार हूं मैं' कब हो रही रिलीज
अजय मुर्डिया द्वारा प्रस्तुत, मुंबई फिल्म्स, बीआईके प्रोडक्शंस और एंटर10 टेलीविजन के सहयोग से बनी इस फिल्म का निर्माण अजय मुर्डिया, बीना इंद्र कुमार और मनीष सिंघल ने किया है, जबकि सुभाष काले इसके सह-निर्माता हैं। कैमरा टेक फिल्म्स के बैनर तले बनी तेरा यार हूं मैं 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
लोगों को नहीं आया पसंद, बोले- फिल्म को डिजास्टर होने से कोई भी रोक नहीं सकता
यहां बता दें कि अमन इंद्र कुमार अरुणा ईरानी के भतीजे हैं यानी वो एक्टर की बुआ लगती हैं। वहीं इंद्र कुमार ने 'दिल', 'बेटा', राजा', 'मन', 'आशिक', 'धमाल' जैसी कई फिल्में बनाई हैं। ट्रेलर को देखकर लोगों ने कहा है- अच्छा लग रहा ये देखकर कि इंद्र कुमार के बेटे को फाइनली बॉलीवुड में एंट्री मिली। एक ने कहा- रीमेक मूवी को इतना पॉजिटिव रिस्पॉन्स। एक ने कहा- वो सब तो ठीक है लेकिन किस एंगल से ये हीरो लग रहा। एक और ने लिखा- ये रीमेक मूवी ट्रेलर है। एक और ने कहा- में दावे के साथ कह सकता हूं कि इस फिल्म को डिजास्टर होने से कोई भी रोक नहीं सकता। एक और ने कहा- जितनी मेहनत रीमेक बनाने में की, इससे अच्छा कोई फ्रेश मूवी बना लेते। एक ने तो हद कर दी और लिखा- ये हीरो मीशो वाले उदय चोपड़ा लग रहे हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).