महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 23 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में हुआ। यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। 
किनारे खड़ी थी बस
एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना रविवार तड़के हुए। मिनी बस के यात्री बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) होते हुए नासिक जा रहे थे। उन्होंने कहा कि 'बस बुलढाणा से छत्रपति संभाजीनगर आ रही थी और राजमार्ग के किनारे कुछ समय के लिए रुकी थी, और अचानक ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।' 
बाबा दरगाह से लौट रहे थे यात्री
पीड़ित बुलढाना में प्रसिद्ध सैलानी बाबा दरगाह में तीर्थयात्रा करने के बाद नासिक में अपने घरों के लिए जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि घायलों को छत्रपति संभाजीनगर, कुछ को नासिक और कुछ को गंभीर हालत में पुणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गएह हैं। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).